सावन के पहले सोमवार पर हर-हर महादेव से गूंज उठे शहर के शिवालय, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के नारों से शहर के शिवालय गूंज उठे। हालांकि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्‍त मंदिर में पूजा करते दिखें। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन कर फल, फूल, बेलपत्र, धूतरा आदि अर्पित कर हर हर महादेव के जयकारे लगाए।

सावन माह के पहले दिन शहर के मनोकामना मंदिर साकची, पशुपतिनाथ मंदिर गोलमुरी, गदरा गांंधीनगर शिवमंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन कर फल फूल अर्पित किए। इसी तरह सुबह से लेकर अब तक मंदिरों में भक्तों का पहुंचाना जारी है। मंदिर प्रशासन सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर दर्शन के लिए प्रेरित कर रहा है।

Latest Articles