Homeधनबादधनबाद जिले के निर्धारित रुट पर सही कागजात वाले तिपहिया वाहन वाले...

धनबाद जिले के निर्धारित रुट पर सही कागजात वाले तिपहिया वाहन वाले को ही रुट में चालन हेतु मिलेगी पास : सही पाए गए कागजात वाले की देखें लिस्ट

मिरर मीडिया : जिले में ट्रैफिक व्यवस्था सहित जाम की समस्या को कम करने हेतु जिला प्रशासन व जिला परिवहन विभाग एक्शन मोड में है। इससे पहले जिले के सभी पड़ाव पर वाहन के रुट निर्धारण कर दिये गए हैं जिसके बाद अब तिपहिया वाहन के तय रुट निर्धारण पर धनबाद जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा निर्देश जारी किया गया है। आपको बता दें कि अब जिस रुट में वाहन का आवागमन तय किया गया है वहां वैसे वाहन को ही जिला परिवहन विभाग से पास दी जाएगी जिस वाहन के सभी कागजात पूर्ण, सही एवं योग्य हो।

जारी किये गए पत्र के अनुसार सभी तिपहिया वाहन संघ / मालिकों को सूचित किया जाता है कि संघो के द्वारा तिपहिया वाहन के तय निर्धारित रुट की सूची उपलब्ध कराई गई है इस सूची के अनुसार उसी वाहन को निर्धारित रुट में चालन हेतु पास निर्गत किया जाएगा जिसके सभी कागजात परिपूर्ण और सही हो। सही कागजात वाले वाहनों की सूची कार्यालय सूचना पट्ट में प्रदर्शित कर दिया गया है। वहीं जिन वाहनों के कागजात परिपूर्ण नहीं है उन्हें कार्यालय द्वारा सूचीत किया जाता है कि अविलम्ब कागजात को सही कराकर जिला परिवहन कार्यालय धनबाद में जमा कराए ताकि रुट पर चालन हेतु पास को निर्गत किया जाए।

यहाँ देखें लिस्ट….

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular