HomeदेशPM मोदी रविवार 11 बजे करेंगे मन की बात

PM मोदी रविवार 11 बजे करेंगे मन की बात

मिरर मीडिया : PM मोदी आज 79वीं बार मन की बात करेंगे। सूत्रों कि माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे जिसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल ऐप पर भी प्रसारित किया जाएगा।

इसके अलावा यह कार्यक्रम डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के दौरान देश में जारी कोरोना वायरस महामारी और टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल पर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular