PM मोदी का बड़ा ऐलान – ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा अब ‘राजीव गांधी खेल रत्न’

[su_button target=”blank” style=”glass” background=”#ef422d” color=”#ffffff” size=”7″]मिरर मीडिया[/su_button] : ओलंपिक की धूम के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बदलाव करते हुए भारत के सर्वोच्च खेल अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेजर ध्यानचंद रखे जाने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि इस बाबत पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया,

“मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव लाया। यह सही है कि हमारे देश का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा।

गौरतलब है कि भारत के सर्वोच्च खेल अवार्ड की स्थापना 1991-92 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर हुई थी। ये अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले चार साल की अवधि में खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत के खिलाड़ियों को हर साल दिया जाता है। इस अवार्ड के तहत खिलाड़ी को 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, एक पदक और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। वहीँ टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की 41 साल बाद मेडल जीत के बाद देशवासियों की भावना को ध्यान में रखते हुए सरकार का बड़ा फैसला माना जा सकता है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles