गुरुपूर्णिमा पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई :सुबह 8:30 बजे देश को करेंगे सम्बोधित

मिरर मीडिया : गुरुपूर्णिमा के पावन दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी हैं।

आपको बता दें कि शनिवार आषाढ़-पूर्णिमा और धम्म चक्र दिवस पर पीएम 8:30 बजे सुबह अपना संदेश देशवासियों के साथ साझा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।

गौरतलब हैं कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। क्योंकि गुरु वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेद का ज्ञान दिया था, इसलिए उन्हें प्रथम गुरू मानते हुए उनकी जन्मतिथि को गुरू पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।

धम्म चक्र दिवस, उत्‍तर प्रदेश में वाराणसी के निकट वर्तमान समय के सारनाथ में ऋषिपटन स्थित हिरण उद्यान में महात्मा बुद्ध द्वारा अपने प्रथम पांच तपस्वी शिष्यों को दिए गए ‘प्रथम उपदेश’ को ध्‍यान में रखकर मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के बौद्धों द्वारा धम्म चक्र प्रवर्तन या ‘धर्म के चक्र के घूमने’ के दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन बौद्धों और हिंदुओं दोनों ही के द्वारा अपने-अपने गुरु के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करने के लिए ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में भी मनाया जाता है।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles