तालिबान ने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर किया कब्ज़ा : अपने लोगों को निकालने के प्रयास में जुटा भारत



मिरर मीडिया : एक रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया है। वहीं आपको बता दें कि राजधानी काबुल से कंधार की दूरी करीब 500 किलोमीटर है। लिहाज़ा यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी क़ी जल्द ही वो काबुल पर कब्जा कर लेगा।


इधर जिस तेजी से तालिबान पूरे अफगानिस्तान पर कब्ज़ा कर रहा हैं उसे दुखते हुए भारत अपने लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है। वहीं भारत-अफगानिस्तान में बसे अपने लोगों की सुरक्षा की चिंता कर रहा है। भारत अफगानिस्तान में तेजी से बिगड़ रहे हालातों पर नजर बनाए हुए है। इन हालातों को ध्यान में रखते हुए कई फैसले किए जा रहे हैं।

इन फैसलों के तहत फिलहाल काबुल में भारतीय दूतावास खुला रहेगा। भारत अफगानिस्तान में मौजूद अल्पसंख्यकों को सुरक्षित जगह पर जाने में मदद देगा। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि भारत सरकार पहले भी 380 से ज्यादा परिवारों को देश लौटने में मदद कर चुका है। यहां फंसे हिंदू और सिख समुदाय सुरक्षित आना चाहेंगे तो उन्हें पूरी मदद की जाएगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles