Homeराज्यJamshedpur Newsकार्रवाई : टेम्‍पो चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई : टेम्‍पो चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने टेम्‍पो चोरी के आरोप में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 25 जुलाई को मानगो सुभाष कॉलोनी की रहने वाली शारदा देवी ने टेंपो चोरी होने का एक मामला दर्ज कराया था। घटना की जांच के क्रम में पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर रोहित झा को गिरफ्तार किया था। रोहित के निशानदेही पर पुलिस ने आदित्य कुमार तिवारी और सागर कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया। टेंपो की चोरी ओल्ड पुरुलिया रोड कुंवर बस्ती से हुई थी। जिसे मानगो पुलिस ने मुखियाडांगा बस्ती से बरामद कर लिया है।

Most Popular