Homeविदेशभीषण भूस्खलन से पापुआ न्यू गिनी में सैकड़ों लोगों की मौत, 2000...

भीषण भूस्खलन से पापुआ न्यू गिनी में सैकड़ों लोगों की मौत, 2000 हजार से अधिक हुए लापता, PM मोदी ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: भीषण भूस्खलन से पापुआ न्यू गिनी में सैकड़ों लोगों की मौत: शुक्रवार को उत्तरी पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी एंगा क्षेत्र में हुए भूस्खलन से अब तक सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई है। वहीं हजारों लोग इस भूस्खलन में दबे हुए है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के मिशन प्रमुख के अनुमान के अनुसार, इस घातक भूस्खलन में 670 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, इस बड़े भूस्खलन में लगभग 2000 लोगों के दबे होने की आशंका है।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पापुआ न्यू गिनी में हुए भूस्खलन के बाद प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने समर्थन व्यक्त कर इस बात पर जोर दिया कि भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

सोशल मीडिया X पर साझा की गई एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘पापुआ न्यू गिनी में विनाशकारी भूस्खलन के कारण हुई जान-माल की हानि और क्षति से बहुत दुखी हूं। प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता और सहयोग देने के लिए तैयार है।

2000 से अधिक लोग जिंदा हुए दफन

राष्ट्रीय आपदा केंद्र के कार्यवाहक निदेशक लुसेते लासो माना ने संयुक्त राष्ट्र को लिखे पत्र में कहा, ‘भूस्खलन के कारण 2000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए, इमारतों और खाद्य बागानों को भारी नुकसान पहुंचा और देश की आर्थिक जीवनरेखा पर बड़ा प्रभाव पड़ा।

Most Popular