डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: रेलवे ट्रैक के रखरखाव और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल में आवश्यक तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते रेल यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। गारपोस-धुतरा स्टेशनों के बीच टीआरटी (ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन) मशीन ब्लॉक और राजगांगपुर-धुतरा रेलखंड पर टेम्पिंग मशीन ब्लॉक के कारण रेलवे प्रशासन ने 5 से 11 नवंबर के बीच कुल 22 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इसमें कई मेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
इन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
ट्रेनों के रद्द होने से राउरकेला, टाटानगर, चक्रधरपुर, झारसुगुड़ा और आसपास के क्षेत्रों के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्र-छात्राओं, दैनिक यात्रियों और छोटे व्यापारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कम दूरी की यात्रा करने वाले और ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अब महंगे और वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहा है।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची
टाटानगर-गुवा-आदित्यपुर मेमू (68019/68020): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
टाटानगर-चाईबासा मेमू (68137): 4 से 11 नवंबर तक रद्द।
चाईबासा-टाटानगर मेमू (68138): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
टाटानगर-गुवा-टाटानगर मेमू (68003/68004): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू (18019/18020): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस (18601/18602): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18114): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू (68044/68043): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू (68029/68030): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू (18175/18176): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58660): 6 से 12 नवंबर तक रद्द।
बीरमित्रपुर-बरसुआं-बीरमित्रपुर पैसेंजर (58151/58152): 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

