चलती ट्रेन से गिरी महिला, रेलवे स्टाफ ने संभाली घायल यात्री

Reena Sharma
1 Min Read

हादसे के बाद तत्काल मदद
गाड़ी संख्या 13309 चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला यात्री घायल हो गई। सूचना मिलते ही चोपन के सीआईटी उमेश सिंह ने महिला को अटेंड किया और उपचार के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र, चोपन भेजा।
बेहतर इलाज के लिए रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद महिला यात्री को बेहतर चिकित्सा के लिए मेडिकल कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज (लोढ़ी) रेफर किया गया। उनके पति भी साथ मौजूद थे और दोनों चोपन से सोनभद्र की ओर जा रहे थे।
सहायता में भी आगे टिकट चेकिंग स्टाफ
दोनों यात्री नगर उंटारी से चोपन तक का टिकट लेकर गाड़ी में सफर कर रहे थे। धनबाद मंडल का टिकट चेकिंग स्टाफ केवल टिकट जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर यात्रियों की सहायता के लिए भी तत्पर रहता है।

Share This Article