दिल्ली-हावड़ा रूट पर दौड़ सकती है वंदे भारत स्लीपर, सफर में बचेंगे 2 घंटे

Reena Sharma
1 Min Read

भारतीय रेलवे दिल्ली-हावड़ा रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित योजना के अनुसार, 1,449 किलोमीटर की दूरी करीब 15 घंटे में तय हो सकती है, जिससे राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले लगभग 2 घंटे की बचत होगी।

रात में सफर, सुबह पहुंचेगी हावड़ा

प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन शाम 5 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगली सुबह 8 बजे हावड़ा पहुंच सकती है।

इन स्टेशनों पर हो सकता है ठहराव

संभावित स्टॉपेज में कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद और आसनसोल शामिल हैं।

16 एसी कोच और आधुनिक सुविधाएं

ट्रेन में 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच होने का प्रस्ताव है। इसमें कवच तकनीक, सीसीटीवी, आधुनिक अग्निशमन प्रणाली और हर बर्थ पर चार्जिंग की सुविधा भी होगी।

किराये को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं

अनुमान के मुताबिक, थर्ड एसी का किराया करीब 3,000 रुपये, सेकंड एसी का 4,000 रुपये और फर्स्ट एसी का 5,100 रुपये हो सकता है। रेलवे ने इस रूट के किराये और संचालन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Share This Article