दुकान की आड़ में गांजा बिक्री: 490 ग्राम गांजा बरामद 19 साल का आरोपी गिरफ्तार

Reena Sharma
1 Min Read

पलामू जिले के तरहसी थाना अंतर्गत तिरौंधा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 490 ग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया है।
पुलिस को 23 अगस्त 2026 की शाम को पक्की खबर मिली थी कि तिरौंधा निवासी अंकित कुमार सिंह अपनी दुकान में गांजा रखकर बेचने का काम करता है।

सूचना की पुष्टि होते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार-02 की अगुवाई में गठित टीम ने दुकान की तलाशी ली, जहाँ काले पॉलीथिन में रखा गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी अंकित कुमार सिंह का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ तरहसी थाना कांड संख्या 40/25, दिनांक 17 मई 2025 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

इस सफल छापेमारी अभियान में एसडीपीओ प्रशांत कुमार-02, थाना प्रभारी राजेश रंजन, एसआई अनन्त कुमार सिंह, एएसआई महताब आलम, हवलदार टोकन गोप और आरक्षी चंदन दुबे शामिल रहे।

Share This Article