दुर्गापूजा में हुड़दंग मचाने वालों पर कतरास पुलिस का प्रहार, 12 युवक कार्रवाई की जद में; 6 बाइक ज़ब्त​

Reena Sharma
1 Min Read

कतरास! दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कतरास पुलिस ने हुड़दंग करने के आरोप में 12 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना चौक, बाजार, मेला और पूजा पंडालों के आसपास हंगामा करने के मामले में छह मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

थाना चौक पर युवकों की हरकतों पर पड़ी नजर

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने थाना चौक और आसपास बाइक सवार युवकों को चिल्लाते और हंगामा करते देखा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाने पहुंचाया।

प्रेस लिखी बुलेट भी जब्त

जब्त छह मोटरसाइकिलों में प्रेस लिखा एक बुलेट भी शामिल है। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 21के-4820 बताया गया है।

हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से पूजा के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

त्योहार में शांति बनाए रखने की पहल

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखना और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखना है।

Share This Article