धनबाद स्टेशन के जनरल कोच की सीट के नीचे मिले 5 बैग-थैले, तलाशी हुई तो Haywards से Royal Stag तक निकली शराब

Reena Sharma
2 Min Read

ट्रेन के जनरल कोच में सीट के नीचे मिले पांच बैग और थैले

धनबाद रेलवे स्टेशन पर अपराध गश्त एवं निगरानी के दौरान रेसुब पोस्ट धनबाद की स्पेशल टास्क टीम ने गाड़ी संख्या 13051 के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर पहुंचने के बाद पीछे के जनरल कोच की जांच की। सीट के नीचे तीन पिट्ठू बैग और दो प्लास्टिक के थैले संदिग्ध हालत में मिले। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी इन पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया।

जांच में बीयर और अंग्रेजी शराब का खुलासा

संदिग्ध बैग एवं थैलों की जांच करने पर इनमें केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सभी सामानों को प्लेटफॉर्म संख्या-02 के हावड़ा छोर पर उतारकर गवाहों की मौजूदगी में चेक किया गया। जांच में कुल 66.75 लीटर बीयर एवं अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत 20,460 रुपये बतायी गयी। सभी शराब पर ‘FOR SALE IN WB ONLY’ लिखा हुआ था।

Haywards, Kingfisher, Royal Stag और Magic Moments बरामद

बरामद सामान में Haywards 5000 Premium Strong Beer की 36 केन, Royal Stag Superior Whisky की 8 बोतल, Kingfisher Beer की कुल 88 केन और Magic Moments Vodka की 2 बोतल शामिल हैं। शराब एवं बीयर को मौके पर समय करीब 03:30 बजे गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया।

Advertisement

शराब उत्पाद विभाग को सौंपी जाएगी

जब्त केन बीयर एवं अंग्रेजी शराब को रेसुब पोस्ट धनबाद लाया गया। उप-निरीक्षक प्रशांत कुमार द्वारा लिखित शिकायत पत्र के साथ जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद को सुपुर्द किया जाएगा। मामले में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम व पता अज्ञात है।

Share This Article