निरसा में अवैध खनन का खुलासा, खदान के अंदर उतरे विधायक तो दिखा हैरान करने वाला नजारा

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद के निरसा स्थित ईसीएल की राजा कोलियरी में अवैध खनन की शिकायत पर माले विधायक अरूप चटर्जी खुद खदान के अंदर पहुंचे। उन्होंने वहां दर्जनों अवैध मुहानों का निरीक्षण किया।

अवैध कनेक्शन से चल रही थीं मशीनें

खदान के अंदर बिजली के अवैध कनेक्शन से मोटर और ड्रिल मशीनें चलाकर कोयला काटने का आरोप सामने आया। मौके पर मोटरसाइकिल से कोयला ढोते लोग भी दिखाई दिए।

सीआईएसएफ और ईसीएल की टीम पहुंची

सूचना मिलने पर सीआईएसएफ और ईसीएल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त कार्रवाई में बिजली के केबल, मोटर, कटर और अन्य उपकरण जब्त किए गए।

Advertisement

अवैध मुहानों को भरने का काम शुरू

कार्रवाई के दौरान खदान में मौजूद अवैध मुहानों को भरने का काम भी शुरू कर दिया गया। मामले में अवैध खनन को लेकर कार्रवाई जारी है।

Share This Article