निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी में बुधवार शाम आनंद वाटिका के समीप पुलिस और शूटर शिबू उर्फ सागर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से शूटर घायल हो गया। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।
Contents
बड़ी वारदात की फिराक में पहुंचा था निरसा
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी का एक शूटर बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निरसा पहुंचा है। सूचना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया।
एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने किया। इसी दौरान हाथबाड़ी में आनंद वाटिका के पास पुलिस और शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से शूटर घायल हुआ।
नीरज सिंह हत्याकांड में भी था आरोपी
पुलिस के अनुसार, घायल शूटर शिबू उर्फ सागर स्वर्गीय पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपी था। जमशेदपुर सर्वलोक मामले में भी उसके आरोपी होने की जानकारी सामने आई है।

