पटना के गांधी मैदान में 90 फीट का रावण होगा आकर्षण, 20 अक्टूबर को भव्य दहन

Reena Sharma
1 Min Read

पटना। गांधी मैदान में दशहरा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से 20 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे रावण दहन होगा। इस बार 90 फीट का रावण, 85 फीट का मेघनाथ और 80 फीट का कुंभकर्ण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आगरा के कलाकारों ने बनाए पुतले

तीनों पुतलों का निर्माण आगरा के अनुभवी कलाकारों ने किया है। रावण दहन के दौरान शानदार आतिशबाजी भी होगी।

रामायण प्रसंगों का होगा मंचन

दिल्ली के सांस्कृतिक कला संगम के कलाकार गांधी मैदान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर रहे हैं।

21 अक्टूबर को भरत मिलाप

रावण दहन के अगले दिन 21 अक्टूबर को शाम 6 बजे भरत मिलाप का आयोजन होगा। समिति ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Share This Article