पलामू – डीसी के जन समाधान का असर, बंजारी-किशैनी पथ की मरम्मती शुरू

Reena Sharma
1 Min Read

डीसी के निर्देश पर सड़क मरम्मती कार्य का जायजा

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, पलामू के निर्देश के अनुपालन में जन समाधान के तहत प्राप्त आवेदन के आलोक में पाटन प्रखंड अंतर्गत बंजारी किशैनी पथ में चल रहे सड़क मरम्मती कार्य का निरीक्षण किया गया.

Stone Dust फिलिंग का काम संतोषप्रद मिला

निरीक्षण के दौरान उक्त पथ पर Stone Dust फिलिंग का कार्य प्रगति पर पाया गया. निरीक्षण में कार्य संतोषप्रद बताया गया.

Advertisement

फिलहाल सड़क को मोटरेबल बनाने का प्रयास

वर्तमान में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, पलामू के निर्देश के अनुपालन में इस पथ को फिलहाल चलने योग्य और मोटरेबल बनाया जा रहा है, ताकि आम लोगों को इस सड़क पर आवागमन में सुविधा मिल सके.

आम लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

सड़क मरम्मती कार्य का उद्देश्य फिलहाल पथ को आवागमन के योग्य बनाना है, जिससे सर्वसाधारण के लिए इस मार्ग पर सुगमता से आवाजाही संभव हो सके.

Share This Article