पलामू पुलिस की बड़ी पहल, रेडमा से पांकी रोड तक ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त

Reena Sharma
2 Min Read

रेडमा चौक से काली मंदिर तक सेफ्टी कोन, पांकी रोड तक ब्रैकेटिंग से यातायात सुधार की पहल

पलामू। 04.09.2026 को पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने तथा आम नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन कार्य कराया गया। इस क्रम में रेडमा चौक से काली मंदिर तक Safety Cone लगाया गया, जिससे सड़क पर यातायात का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके तथा वाहनों एवं राहगीरों की सुरक्षा बनी रहे।

अव्यवस्थित पार्किंग पर शिकंजा, रेडमा से पांकी रोड तक ब्रैकेटिंग

Advertisement

इसके अतिरिक्त रेडमा चौक से पांकी रोड स्थित टेंपो स्टैंड तक ब्रैकेटिंग का कार्य कराया गया। इसका उद्देश्य सड़क किनारे अनियंत्रित वाहन खड़े करने एवं यातायात में होने वाले व्यवधान को कम करना तथा यातायात को व्यवस्थित करना है। पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

सड़क सुरक्षा में आमजनों से सहयोग की अपील

पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करें तथा सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का उद्देश्य जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना और शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

Share This Article