पलामू में ऑपरेशन सफाया का प्रहार, देशी कट्टा और 7 जिंदा गोलियों के साथ अपराधी गिरफ्तार!

Reena Sharma
1 Min Read

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन सफाया के तहत लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

अवैध अड्डाबाजी के खिलाफ छापेमारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पलामू राजेश यादव के नेतृत्व में शहर थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान नावाटोली स्थित सादिक चौक, पलामू क्लब के पास एक व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ घूमने की सूचना मिली।

तलाशी में हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और 7 जिंदा बारह बोर की गोलियां बरामद हुईं।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

हथियार से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शहर थाना कांड संख्या 392/26, दिनांक 14.10.2026 के तहत धारा 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article