बराकर हाटतल्ला दुर्गा पूजा कमेटी ने उद्योगपति सुभाष अग्रवाला को किया सम्मानित

Reena Sharma
1 Min Read

बराकर। बराकर हाटतल्ला दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से शुक्रवार को प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी सुभाष अग्रवाला को सम्मानित किया गया। कुल्टी के विधायक एवं पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बासुदेव मस्करा, दिनेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, प्रदीप भगत, सुभाष बंसल, मनोज अग्रवाल, पप्पू भुकानिया, अवध बिहारी शर्मा और बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मान पर जताई खुशी

सम्मान प्राप्त करने के बाद सुभाष अग्रवाला ने कहा कि अपने ही शहर में, अपने ही लोगों के हाथों सम्मानित होना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने इस आत्मीय सम्मान के लिए दुर्गा पूजा कमेटी एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article