बीजेपी में शामिल होने पर बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर घमासान! आरजेडी ने खोला मोर्चा, रद्द करने की मांग तेज

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज करने वाले बंशीधर बृजवासी और राहुल राज के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनसुराज के नेता लगातार दोनों विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग उठा रहे हैं। वहीं, अब आरजेडी भी इस मुद्दे पर बीजेपी पर हमलावर है।

जनसुराज के बाद आरजेडी ने भी उठाई आवाज

दरअसल, कुछ दिन पहले जनसुराज के नेताओं ने विधान परिषद पहुंचकर सभापति से मुलाकात की थी और दोनों विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। अब आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है।

बीजेपी पर आरजेडी का तीखा हमला

एजाज अहमद का कहना है कि बीजेपी चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन दोनों विधान पार्षदों को बचा नहीं पाएगी। आरजेडी का दावा है कि दोनों नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता वाली रसीद दिखाई थी और बीजेपी का पट्टा भी पहना था।

सभापति तक पहुंचा सदस्यता का मामला

आरजेडी ने इस पूरे मामले की जानकारी विधान परिषद के सभापति को भी दी है। पार्टी का कहना है कि दोनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से जुड़े तथ्यों को सभापति के संज्ञान में लाया गया है।

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ई-मेल से दी जानकारी

आरजेडी के मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ई-मेल के माध्यम से सभापति को इस संबंध में सूचना दी थी। अब देखना होगा कि इस सियासी विवाद में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Share This Article