बुजुर्ग की तकलीफ पर तुरंत एक्शन में आए डीसी, बैसाखी दिलाई और घर पहुंचाने का भी किया इंतजाम

Reena Sharma
1 Min Read

पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए एक बुजुर्ग की परेशानी दूर करने के लिए तत्काल मदद उपलब्ध कराई। उनकी इस पहल ने प्रशासन के मानवीय चेहरे को सामने रखा।

पेंशन की जानकारी लेने पहुंचे थे बुजुर्ग

मेदिनीनगर के जोरकट निवासी पारसनाथ प्रजापति वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी जानकारी लेने समाहरणालय स्थित सामाजिक सुरक्षा कार्यालय पहुंचे थे। वे वेटिंग एरिया में बैठे हुए थे।

डीसी ने खुद पहुंचकर जाना हाल

समाहरणालय पहुंचे उपायुक्त की नजर बुजुर्ग पर पड़ी तो वे खुद उनके पास गए और उनका हालचाल पूछते हुए स्वास्थ्य की जानकारी ली।

लकड़ी की बैसाखी के सहारे चल रहे थे पारसनाथ

बातचीत के दौरान डीसी को पता चला कि पारसनाथ प्रजापति लकड़ी की बैसाखी के सहारे चलने को मजबूर हैं। उनकी परेशानी देखकर उपायुक्त ने तत्काल सहायता देने का निर्देश दिया।

बैसाखी के साथ घर पहुंचाने की व्यवस्था

उपायुक्त के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बुजुर्ग को बैसाखी उपलब्ध कराई। साथ ही उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई।

Share This Article