बोकारो में दर्दनाक हादसा: मामा के हाथ से असली हथियार मिलने पर चली गोली, मासूम की मौत

Reena Sharma
1 Min Read

बोकारो। माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में शनिवार को दर्दनाक हादसे में साढ़े तीन वर्षीय साहिल कुमार की मौत हो गई। आरोप है कि उसके मामा राजेश कुमार ने खेल-खेल में उसे असली हथियार थमा दिया, जिससे अचानक गोली चल गई और बच्चे के सिर में लग गई।

गोली लगने से मासूम की मौत

थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, गोली लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है।

मामा फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद राजेश कुमार फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हथियार की हो रही जांच

पुलिस पता लगा रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और हथियार लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने घरों में हथियारों को सुरक्षित रखने और छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article