गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित रंका गढ़ परिषद के मां भगवती मंदिर में दशहरा के अवसर पर भव्य भंडारे की शुरुआत की गई। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल है और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा।
130 साल पुरानी है मंदिर की परंपरा
मंदिर परिवार के सदस्यों के अनुसार, मां भगवती मंदिर की स्थापना लगभग 130 वर्ष पूर्व हुई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष दशहरा पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेम और भाईचारे का संदेश
आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर रंका और आसपास के क्षेत्रों के भक्तों में उत्साह है।

