शटर काटा, 1.5 KG चांदी उड़ाई… फिर पुलिस ने 72 घंटे में बिछाया ऐसा जाल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डन ज्वेलरी दुकान में 20 अगस्त को हुई शटर तोड़ चोरी की वारदात की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को धर दबोचा है। सिटी एसपी ललित मीणा के अनुसार दुकान का शटर काटकर अज्ञात अपराधियों ने करीब 5 से 6 लाख रुपए के चांदी के आभूषण और वजन मापने की मशीन उड़ा ली थी। घटना के बाद एसएसपी के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने तकनीकी सहायता और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट (38 वर्ष), निवासी- गाराबासा
​श्रीमंतो गोप उर्फ सुमंतो (55 वर्ष), निवासी- गाराबासा गुदरी मार्केट

बरामदगी की सूची
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 1.5 किलोग्राम चांदी के गहने बरामद किए हैं, जिनमें 36 चांदी के लॉकेट, 134 अंगूठियां और 6 मंगलसूत्र
​15 मोती की मालाएं, 11 पान पत्ता, 9 पायल और 13 राखियां, 3 चांदी की चेन, 2 सिक्के, 1 बाजूबंद, 4 जोड़ी कान के टॉप्स और 2 जोड़ी कड़े, ​लक्ष्मी-गणेश की 6 मूर्तियां, 4 शंखा-पोला, कान्हा की चांदी की बांसुरी व 4 चांदी के गदा, चोरी में इस्तेमाल बोल्ट कटर, लोहे का सब्बल और दुकान से चोरी दोनों वेट मशीनें शामिल है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य संभावित संपर्को का भी पता लगाया जा सके।

Share This Article