साहिबगंज के राजमहल और उधवा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा और राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने दौरा किया। दोनों ने प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।
Contents
1200 परिवारों में बांटी राहत सामग्री
घाटजमनी, मध्य नारायणपुर, दक्षिण पलाशगाछी, पूर्वी प्राणपुर और श्रीधर पंचायत समेत कई क्षेत्रों में करीब 1200 प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई।
सड़क और कटाव निरोधी काम पर जोर
सांसद और विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण कराया जाएगा। कटाव निरोधी कार्य और बाढ़ से निपटने की तैयारी पर भी प्रशासन से समन्वय किया जाएगा।
लगातार राहत पहुंचाने का निर्देश
जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों में लगातार राशन और राहत सामग्री पहुंचाने को कहा। मौके पर एसडीओ सदानंद महतो समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

