12 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार 

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : कदमा पुलिस ने बीती रात एलन लड़का के घर में छापेमारी कर उसे धर-दबोचा है। आस्था अपर्टमेंट-2 के रहनेवाले एलन लड़का पर 12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है। थाने में पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कदमा की रहनेवाली गीता अय्यर ने बैंक से लोन दिलवाने के बाद रुपये हड़पने का आरोप एलन लड़का पर लगाया था। इसे लेकर उन्‍होनें 5 मई 2021 को थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ था। एलन लकड़ा पर पूर्व में भी धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *