जमशेदपुर : जिले में आज के सैम्पल जांच में 13 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। डेंगू पॉजिटिव लोगों में छोटा गोविंदपुर से 1, टेल्को 2, बागबेड़ा 1, ज़ाकिर नगर मानगो 1, बिरसानगर 2, साकची 1, डिमना मानगो 1, कदमा 1, एग्रीको 1, घाटशिला 1 व सिदगोड़ा के 1 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं।
अब तक कुल 8853 सैम्पल की जांच में 1173 लोग(कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 225 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 13 आईसीयू में, 212 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 62 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया ।