धनबाद : बाड़मेर एक्सप्रेस से 138 बोतल अंग्रेजी बीयर बरामद

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद | रेल सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। आरपीएफ टीम ने गाड़ी संख्या 12323 अप बारमेर एक्सप्रेस के जनरल कोच से 138 बोतल HAYWARDS 5000 प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर लावारिस हालत में बरामद की है।

जनरल कोच में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब

यह कार्रवाई 10–11 फरवरी 2026 की रात को उस समय की गई, जब वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर गठित टास्क टीम स्टेशन परिसर में निगरानी और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन के पिछले जनरल कोच में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है।

बैग और एक ट्रॉली में कुल 138 बोतल बीयर

ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर पहुंचते ही आरपीएफ जवानों ने जनरल कोच की तलाशी ली। जांच के दौरान अलग-अलग रंग के बैग और एक ट्रॉली में कुल 138 बोतल बीयर मिली। यात्रियों से पूछताछ के बावजूद किसी ने भी बरामद बैगों पर दावा नहीं किया।

सभी बोतलों पर “For Sale in West Bengal Only” अंकित

इसके बाद सामान को ट्रेन से उतारकर प्लेटफॉर्म पर जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। मौके पर स्वतंत्र गवाह उपलब्ध नहीं होने के कारण रेलवे स्टाफ की मौजूदगी में जब्ती सूची तैयार की गई। सभी बोतलें 500 एमएल क्षमता की हैं, जिन पर “For Sale in West Bengal Only” अंकित पाया गया।

आगे की कार्रवाई जारी

जब्त शराब की कुल मात्रा 69 लीटर और अनुमानित मूल्य 15,180 रुपये आंका गया है। जब्त सामग्री को आरपीएफ पोस्ट धनबाद में सुरक्षित रखकर आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....