विष्णुगढ़: बगोदर के विष्णुगढ़ क्षेत्र से एक लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है। यह लड़का सोमवार, 6 जनवरी 2025 को दोपहर 2 बजे घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा है।
लड़के की पहचान आमिर के रूप में हुई है, जो मोहम्मद आजाद अंसारी का बेटा है। मोहम्मद आजाद अंसारी बगोदर में कार्यरत हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने मंगलवार, 7 जनवरी 2025 को विष्णुगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद भी अब तक आमिर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन बेटे के लापता होने से बेहद परेशान हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
यदि किसी को इस लड़के के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें: 9304150235, 8092647594, 7004560870