पूर्वी सिंहभूम के 16 एथलीट जामताड़ा में राज्य स्तरीय सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए रवाना

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ (ESDAA) ने घोषणा की है कि 14 और 15 जून 2025 को जामताड़ा में आयोजित होने वाली दूसरी झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से 16 प्रतिभाशाली एथलीटों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी आज 13 जून 2025 को सुबह 7:50 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से पूर्व राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ममता मैरी मुर्मू के नेतृत्व में टीम टाटा-बक्सर एक्सप्रेस से जामताड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। टीम 16 जून को वापस लौटेगी।

चयनित खिलाड़ी

निखिल सिंह, मोहित कुमार, समृद्धि सिंह, ऋतुराज दत्ता, सौरव तिवारी, मुकेश महतो, संध्या रानी बास्के, सृष्टि भट्ट, अतुल बाड़ा, आयुष कुमार, शगुन ठाकुर, कोमल कुमारी, आर्यन सिंह, भावेश नायक, सोनाली गुड़िया, ममता मैरी मुर्मू (टीम कप्तान)

टीम प्रबंधन व कोच:

पिंकी सामद – मैनेजर सह कोच

प्रियंका बांकीरा – मैनेजर सह को

सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों को टाटानगर स्टेशन पर छोड़ने के लिए एथलीटों के अभिभावकों के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रबिन्द्र नाथ मुर्मू, कोषाध्यक्ष राजकुमार बानरा और कार्यालय सचिव चैतन माझी आदि उपस्थित थे।

Share This Article