धनबाद में ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से 16 जिंदा कछुआ बरामद, वन विभाग को सौंपा गया

Neelam
By Neelam
1 Min Read

धनबाद- योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से लावारिश अवस्था में कुल 16 जीवित कछुओं को बरामद किया गया है। शनिवार रात प्लेटफार्म पर गश्त व निगरानी करने के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन के जेनरल बॉगी से 16 जिंदा कछुओं को जब्त किया गया।

जेनरल कोच से लावारिस हालत में मिले

योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस में कछुओं को तस्करी के लिए लाए जाने की सूचना मिंली थी। सूचना के आधार में ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर करीब 1 बजे आने के बाद जांच किया गया तो इंजन के तरफ से दूसरे सामान्य कोच में सीट के नीचे 1 नीले रंग के कपड़े का थैला लावारिश अवस्था में पाया गया।

वन विभाग को सौंपा गया

ट्रेन मे मौजूद किसी भी यात्री ने थैले के संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया। जिसके बाद संदेह के आधार पर थैले को प्लेटफार्म पर उतारा गया। जिसके खोलने पर 16 Indian Flapshell (lissemys punctata) प्रजाति का जीवित कछुआ बरामद हुआ। जिसके बाद वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कछुओं को संरक्षण प्रदान किया गया है। बरामद जीवित कछुओं को वन विभाग को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Share This Article