धनबाद मंडल में चला टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट धराये 1640 रेल यात्री, रेलवे ने वसूला 9 लाख 31 हजार रुपये जुर्माना

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में इन दिनों टिकट चेकिंग अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलखंडों में विशेष गहन टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी गई।

यह टिकट जांच अभियान एक सुनियोजित रणनीति के तहत दिन-रात चलाया गया, जिसमें मंडल के टिकट निरीक्षकों की टीमों ने मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशनों पर भी यात्रियों की जांच की।

अभियान के दौरान कुल 1640 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, गलत श्रेणी में यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। इन यात्रियों से ₹9,31,815 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

रेल प्रशासन द्वारा पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।