HomeदेशNIT में एडमिशन लेकर तमिलनाडु की 18 वर्षीय आदिवासी लड़की ने रचा...

NIT में एडमिशन लेकर तमिलनाडु की 18 वर्षीय आदिवासी लड़की ने रचा इतिहास, राज्यभर में हो रही है चर्चा, यहां पढ़े पूरी खबर

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले की रहने वाली 18 वर्षीय एक आदिवासी लड़की ने NIT में एडमिशन लेकर इतिहास रच दिया है। दअरसल, ये राज्य की पहली आदिवासी महिला हैं, जिन्होंने NIT में एडमिशन लिया है। लड़की का नाम एम रोहिणी है, रोहिणी ने जेईई मेन परीक्षा में 73.8% अंक हासिल किए हैं और उन्हें एनआईटी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में सीट मिल गई है।

रोहिणी ने सीएम स्टालिन का किया धन्यवाद

रोहिणी ने पढ़ाई में मदद करने के लिए अपने शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि तमिलनाडु राज्य सरकार ने फीस भरने में उनकी मदद की थी और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का धन्यवाद दिया।

वहीं मीडिया से बात करते हुए रोहिणी ने बताया कि मैं एक आदिवासी समुदाय की छात्रा हूं, जो एक आदिवासी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। मैं JEE परीक्षा में शामिल हुई और 73.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। मैंने एनआईटी त्रिची में एक सीट हासिल की है और मैंने केमिकल इंजीनियरिंग का ऑप्शन चुना है।

दिहाड़ी मजदूर हैं रोहिणी के माता पिता

साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने प्रधानाध्यापक और अपने स्कूल के कर्मचारियों की वजह से अच्छा प्रदर्शन किया है।’ रोहिणी की सफलता खास और अलग क्योंकि वह वंचित परिस्थितियों से आती है। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और उसका घर चिन्ना इलूपुर गांव में स्थित है।

रोहिणी ने पढ़ाई के साथ दिहाड़ी मजदूर के रूप में भी किया काम

अपने रोजाना के संघर्ष के बारे में रोहिणी बात करते हुए कहा कि प्रवेश परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ उन्होंने दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम किया। रोहिणी ने आगे बताया, उनके माता-पिता भी दिहाड़ी मजदूर हैं, उन्होंने अच्छी पढ़ाई की, इसलिए उन्हें NIT में सीट मिली।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular