मिरर मीडिया : झारखंड विधानसभा का आज 23वां स्थापना दिवस है। बुधवार को रांची में झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बता दें कि कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे। जहाँ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बाबत विधानसभा के 6 कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा।