रामनवमी को लेकर 24 घंटे प्रशासन का अलर्ट : सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों व चलंत दस्ता की प्रतिनियुक्ति

mirrormedia
4 Min Read

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति : चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

33 थाना क्षेत्र पर रखी जाएगी विशेष निगरानी : जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 100, 2311217

9 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से 11 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष

मिरर मीडिया धनबाद : रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं 33 थाना क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष तथा पुलिस कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा। सभी थाना में मोबाइल टीम मौजूद रहेगी। जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बाटा गया है।

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

कतरास : कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ ओम प्रकाश यादव व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा निशा मुर्मू प्रभार में रहेंगे। धनबाद : अपर समाहर्ता नन्द किशोर, चिरकुंडा : निरसा, चिरकुंडा तथा मैथन के लिए वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त सज्जन कुमार पांडेय व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा पीतांबर सिंह, तोपचांची : तोपचांची व गोमो में वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त रीतेश कुमार तथा पुलिस निरीक्षक तोपचांची शारदा रंजन प्रसाद, झरिया : सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी अभिषेक कुमार, गोविंदपुर : गोविंदपुर व बरवाअड्डा में राज्य कर पदाधिकारी अक्षय कुमार तथा डीएसपी मुख्यालय (प्रथम) अमर कुमार पांडे, टुंडी : टुंडी, मनियाडीह तथा पूर्वी टुंडी के लिए उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार तथा अरविंद कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) प्रभार में रहेंगे।

33 थाना क्षेत्र पर रहेगी विशेष निगरानी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, भूली, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तीसरा, सिंदरी, सुदामडीह, पाथरडीह, बलियापुर, निरसा, चिरकुंडा, पंचेत, मैथन, कालूबथान, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर, कतरास, राजगंज, तेतुलमारी, बरोरा व मधुबन थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

जिला नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा। एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217 एवं 100 है। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्ट के लिए 27 दंडाधिकारियों व 36 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एक शिफ्ट में 9 दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष 9 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से 11 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा।

थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों व चलंत दस्ता की प्रतिनियुक्ति

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पूर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलकडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, भाटडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी एवं पंचेत ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों व चलंत दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गई है।

संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विषयों के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *