मनिंद्र नाथ मंडल का मनाया गया 28वां शहादत दिवस : विधायक ढुल्लू महतो ने सरकार से शहीद का दर्जा देने की मांग करते हुए दी श्रद्धांजलि

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : सरायढेला में मनिंद्र नाथ मंडल का 28 वा शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने मनिंद्र नाथ मंडल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने झामुमो सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झामुमो पार्टी में रहते हुए उन्होंने कई कार्य पार्टी के लिए किया है। आज अगर राज्य में झामुमो की सरकार है तो मनिंद्र नाथ मंडल के योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता लेकिन पार्टी आज उन्हें भूल गई है। मनिंद्र नाथ मंडल को शहीद का दर्जा आज तक नहीं मिल पाया है अब सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

बता दें कि अक्टूबर 1994 को दुर्गा पूजा की महाअष्टमी तिथि के दिन रात करीब 8 बजे झामुमो नेता मनिंद्र नाथ मंडल को गोली मार दी गई थी। तब से लेकर हर साल उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया जाता है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *