डिजिटल डेस्क / जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पहले बैच का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी 5 वर्षों में झारखंड में 30 नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोले जाएंगे।
संबोधन के दौरान सीएम ने कहा, आज कोल्हान के लिए ऐतिहासिक दिन है। सरायकेला में मेडिकल कॉलेज खुलने से अब इस जिले के युवा भी डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में झारखंड में 200 से अधिक नर्सिंग कॉलेज संचालित हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव के साथ समन्वय बिठाकर राज्य के अस्पतालों की समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा भी दिया।

