धनबाद। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में 30 मार्च 2026 को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने धनबाद मंडल के 31 कर्मचारियों को जनवरी 2026 माह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मचारियों ने मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल सहित अन्य संरक्षा संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाकर संभावित दुर्घटनाओं और परिचालन में आने वाली बाधाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह के दौरान मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। रेलवे प्रशासन ने सभी सम्मानित कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा के प्रति उनकी सजगता और समर्पण का प्रतीक बताया।

