मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जुड़े 31981 नए मतदाता : 20445 का नाम हुआ डिलीट

mirrormedia
2 Min Read

धनबाद के 6 विधानसभा में हैं 19 लाख 58 हजार 8 मतदाता : 18 से 19 वर्ष के हैं 27701 मतदाता

मिरर मीडिया : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह के निर्देश पर किए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 31981 नए मतदाता जुड़े। वहीं स्पेशल समरी रिवीजन के दौरान 20445 मतदाताओं का नाम डिलीट हुआ।

9 नवंबर 2022 से 26 दिसंबर 2022 तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सिंदरी विधानसभा में 3978, निरसा में 7110, धनबाद में 4307, झरिया में 4666, टुंडी में 6574 तथा बाघमारा विधानसभा में 5346 नए मतदाता को जोड़ा गया। वहीं सिंदरी में 3604, निरसा में 1297, धनबाद में 4763, झरिया में 5809, टुंडी में 3008 व बाघमारा विधानसभा में 1964 नाम डिलीट किए गए।

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2023 तक सिंदरी में 337376, निरसा में 313445, धनबाद में 433905, झरिया में 290410, टुंडी में 298544 और बाघमारा में 284328 मतदाता है। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 10 लाख 36 हजार 40, महिला 9 लाख 21 हजार 943 व 25 थर्ड जेंडर मतदाता है।

जिले में 18 से 19 साल तक के कुल 27701 मतदाता है। जिसमें 13660 पुरुष, 14038 महिला व तीन थर्ड जेंडर मतदाता है। 18 से 19 साल तक सिंदरी में 2358 पुरुष, 2275 महिला व 2 थर्ड जेंडर, निरसा में 2219 पुरुष व 2272 महिला, धनबाद में 2404 पुरुष, 2443 महिला व एक थर्ड जेंडर, झरिया में 2316 पुरुष, 2199 महिला, टुंडी में 2327 पुरुष व 2610 महिला तथा बाघमारा में 2036 पुरुष व 2249 महिला मतदाता है।

वहीं 20 से 29 वर्ष तक के 439778, 30 से 39 तक के 570886, 40 से 49 तक के 408177, 50 से 59 तक के 267046, 60 से 69 तक के 163411, 70 से 79 तक के 63692 तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के 17317 मतदाता है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *