धनबाद रेल मंडल में फरवरी में 35 कर्मचारी सेवानिवृत, किया गया समापक भुगतान

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद- आज धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में फरवरी माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। इस माह में कुल 35 सेवानिवृत्ति के मामले आए थे, जिनमें सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया है।

बता दें कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share This Article