डिजिटल डेस्क / जमशेदपुर : शालिमार स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 13 से 23 नवंबर तक चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुर्ला एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी। चार अन्य ट्रेनों का परिचालन शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन के साथ होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, इस दौरान डेली पैसेंजर्स सहित यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
रद्द हुई ट्रेनें
- 13-19, 22 व 23 नवंबर: 18030 शालिमार-मुंबई एलटीटी कुर्ला एक्सप्रेस
- 13-21 नवंबर: 18029 मुंबई एलटीटी-शालिमार कुर्ला एक्सप्रेस
- 12, 13 व 19 नवंबर: 12151 मुंबई एलटीटी-शालिमार समरसता एक्सप्रेस
- 14, 15 व 21 नवंबर: 12152 शालिमार-मुंबई एलटीटी समरसता एक्सप्रेस
शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन हुई ट्रेनें
- 18 नवंबर: 12101 मुंबई एलटीटी-शालिमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (सांतरागाछी तक)
- 20 नवंबर: 12102 शालिमार-मुंबई एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (सांतरागाछी से)
- 19 नवंबर: 12905 पोरबंदर-शालिमार सुपरफास्ट (सांतरागाछी तक)
- 21 नवंबर: 12906 शालिमार-पोरबंदर सुपरफास्ट (सांतरागाछी से)

