धनबाद रेलवे यार्ड में वीडियो बनाते 4 यूट्यूबर पकड़े गए, मामला दर्ज

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने धनबाद रेलवे यार्ड में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर वीडियो बना रहे चार युवकों को पकड़ा है। घटना 26 मार्च की है, जब यार्ड गश्त के दौरान कतरास छोर पर ये सभी रेलवे रैक के पास वीडियो और फोटो शूट करते मिले।

पकड़े गए युवकों में तीन बालिग—अभय प्रकाश, आशीष कुमार और युवराज प्रताप सिंह (सभी निवासी पुटकी क्षेत्र)—और एक नाबालिग शामिल है। पूछताछ में सभी ने खुद को यूट्यूबर बताया और वीडियो बनाने के लिए यार्ड में प्रवेश करने की बात स्वीकार की।

⚠️ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई

चारों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145, 146 और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सभी को रेलवे न्यायालय, धनबाद में पेश किया गया।

⚖️ जुर्माना लेकर छोड़ा गया

न्यायालय में सुनवाई के बाद चारों को जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....