नोएडा में आधुनिक बागवानी के गुर सीखेंगे गुमला के 40 प्रगतिशील किसान, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: जिले के किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। ‘मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर’ योजना के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 प्रगतिशील किसानों के एक दल को पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए भारतीय बागवानी तकनीकी संस्थान, नोएडा भेजा गया है। बुधवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य
​इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य किसानों को केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रखकर उन्हें ‘एग्रो-बिजनेस’ की ओर ले जाना है। प्रशिक्षण के दौरान किसान विषयों पर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेंगे।

उन्नत उत्पादन तकनीक: आधुनिक उद्यानिकी पद्धतियों का प्रयोग।
संरक्षित खेती : पॉलीहाउस और नेट-हाउस के माध्यम से बेमौसम खेती।
गुणवत्तायुक्त पौध प्रबंधन: बेहतर नर्सरी और पौधों का रख-रखाव।
पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट: फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करना।
​मूल्य संवर्धन : उत्पादों की प्रोसेसिंग कर बेहतर मुनाफा कमाना।
​अनिमा लकड़ा जिला उद्यान पदाधिकारी इस तरह के एक्सपोजर विजिट से किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी मिलती है। जब किसान वैज्ञानिक पद्धति अपनाएंगे, तो न केवल उत्पादकता बढ़ेगी बल्कि फसल की गुणवत्ता भी वैश्विक मानकों के अनुरूप होगी।

भविष्य की योजनाएं
​रवानगी के अवसर पर तकनीकी विशेषज्ञ अनिल चौरसिया भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन का मानना है कि नोएडा से लौटकर ये किसान अपने क्षेत्रों में ‘मास्टर ट्रेनर’ की भूमिका निभाएंगे और अन्य स्थानीय किसानों को भी आधुनिक तकनीकों के प्रति प्रेरित करेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी किसानों के कौशल विकास के लिए इस तरह के एक्सपोजर विजिट जारी रहेंगे।

Share This Article