धनबाद मंडल में समापक भुगतान समारोह आयोजित, 44 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

संवाददाता, धनबाद: धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को मार्च 2025 के समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 44 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। धनबाद मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनकी दीर्घकालिक सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

धनबाद मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहता है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में मंडल द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।