मिरर मीडिया : उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ दोबारा से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहें है। और इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी पूरे जोरों शोरो से चल रहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में 45 हजार लोगों के शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए 200 VVIP अतिथियों की सूची तैयार की गई है।
सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत विपक्ष के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। इनके अलावा प्रदेश भर के उन लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिन्हें केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से फायदा पहुंचा है।