चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, सरगना समेत 5 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : चोरी करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ करने में पुलिस को सफलता मिली है। मुख्य सरगना समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 2.14 लाख रुपए और अन्य सामान बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई निवासी कृष्णा शर्मा, देव नगर निवासी राजू शर्मा, शंकर नाग उर्फ काना, उत्तम प्रमाणिक और मो राशिद शामिल है। पूछताछ में कृष्णा ने पुलिस को बताया कि उसने बीते दिनों साकची के एक डॉक्टर के घर भी घुसकर चोरी की थी। इसके अलावा उसने बीते दिनों साकची बाजार स्थित जगजीत क्लॉथ स्टोर में भी चोरी की थी। जानकारी देते हुए एएसपी सिटी सुधांशु जैन ने बताया कि चोरी में सीसीटीवी फुटेज बरामद किया गया था जिससे चोर की पहचान कृष्णा शर्मा के रूप में की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णा को नदी के पास से गिरफ्तार किया गया। कृष्णा की निशानदेही पर ने साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि चोरी करने में कृष्णा शामिल होता था जबकि उत्तम पैसे को मैनेज करता था। अन्य साथी रेकी करते थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *