जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के निर्देश पर आज बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह में मक्का अपार्टमेंट शॉप एरिया धातकीडीह ए ब्लॉक के खाली पड़े 5 अवैध फ्लैट को सील किया गया।

इस अभियान में उड़नदस्ता दल को नेतृत्व करते हुए प्रभारी कर दरोगा एम के एल दास व क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत, विनोद तिवारी, गणेश राम और होम गार्ड के जवान शामिल थे।