डुमरी-गिरिडीह पथ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक और स्कार्पियो की टक्कर में 6 की मौत

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: मधुबन थाना के लटकट्टो पुलिस पिकेट के नजदीक मंगलवार आधी रात के बाद हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना में स्कार्पियो बाइक ने टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराई और बाइक में आग लग गई। इस हादसे में बाइक पर 2 लोग सवार थे, जबकि स्कार्पियो में 4 लोग सवार थे। मौके पर ही सभी की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

स्कार्पियो में सवार चार में से तीन की पहचान हो पाई है। इनमें गिरिडीह के इसरी बाजार निवासी सोमेश चंद्र, उनके रिश्तेदार गुलाब कुमार और मुंगेर के मुफस्सिल थाना के दरियापुर निवासी गोपाल कुमार शामिल हैं। एक शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घटना की परिस्थिति

घटना की सूचना अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़, आतकी निवासी हुसैनी मियां और छछन्दो पंचायत के लेडवा निवासी बबलू मांझी दोनों बाइक पर सवार होकर पारसनाथ स्टेशन से घर लौट रहे थे। उसी दौरान पिकेट के समीप स्कार्पियो से टक्कर हो गई।

स्कार्पियो पर धनबाद का नंबर अंकित था और सभी सवार गिरिडीह से इसरी जा रहे थे।घटना के तुरंत बाद सभी छह शव बरामद कर मधुबन थाना पुलिस थाना ले गई गई हैं। स्कार्पियो सवार चार लोगों की पहचान की जा रही है। इस दुखद हादसे के पश्चात मधुबन थाना के निवासियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है, जहाँ मृतकों के स्वजन रो-रो कर बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Share This Article